Honey Singh के गाने में Nora Fatehi ने बिखेरा अपना नूर, फैंस के बीच फिर बनाया बज़

Nora Fatehi In Honey Singh New Song

Nora Fatehi In Honey Singh New Song: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अपने डांस से लोगों की दिल की धड़कन तेज कर देने वाली नोरा फतेही को हाल ही में यो यो हनी सिंह के नए गाने में देखा गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में यो यो हनी सिंह ने 'पायल' सॉन्ग को रिलीज किया और इसमें उनके साथ में नोरा फतेही ने कोलैब किया है।

18 नवंबर 2024 को यो यो हनी सिंह का यह गाना टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। बता देंगे कुछ ही घंटे में इस गाने पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि नोरा फतेही ने हनी सिंह के इस गाने को -3 डिग्री सेल्सियस में शूट किया है।

नोरा फतेही का अंदाज इस गाने में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आया है और वह बेहद ही हॉट देखी जा सकती है। अभिनेत्री के अदाओं को देखने के बाद में फैन्स की दिल की धड़कन भी तेज हो गई है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं और लोगों के बीच में यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

इसके अलावा आपको बता दें कि यह हनी सिंह ने खुद म्यूजिक वीडियो के बिहाइंड द सीन वीडियो रील को शेयर किया था और नोरा फतेही की जमकर तारीफ भी की थी। हनी सिंह ने कहा था कि मैं नोरा फतेही का बहुत सम्मान करता हूं और काफी लोगों ने इतनी ठंड में म्यूजिक वीडियो के लिए परफॉर्म करने से मना कर दिया था। लेकिन नोरा फतेही इसके लिए काफी उत्सुक थी।

लेकिन अगर हम हनी सिंह के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि आने वाले दिनों में उन्हें भारत दौरे के दौरान सिंगर एपी ढिल्लों के साथ में परफॉर्म करते हुए देखा जाएगा। इस दौरान हर्ष लिखारी, दलेर मेहंदी और जैजी बी जैसे पंजाबी सिंगर भी शामिल हो सकते हैं। नोरा फतेही की बात की जाए तो उन्हें जल्दी ही नेटफ्लिक्स के अपकमिंग रोमांस सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi yo yo honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X