सलमान खान की फिल्म भारत में ये करती नज़र आएंगी नोरा फतेही, बताई डीटेल्स
नोरा फतेही ने इस साल जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते में दिलबर दिलबर गाने के साथ आग लगा दी। उनका गाना, इस साल गूगल पर सबसे ज़्यादा सुने गए गानों में से एक था। इस गाने ने नोरा को बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग दिलाई। इसके साथ ही नोरा इस साल सलमान खान की भारत और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में दिखाई देंगी।
अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए नोरा ने बताया कि इन फिल्मों में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। सलमान खान की भारत में अपने रोल के बारे में बताते हुए नोरा ने बताया कि मैं अपने मूमेंट का इंतज़ार कर रही थी और 2018 मेरे लिए वही था। लोगों ने मुझे पहचाना, मेरा काम को सराहा, ये मेरे लिए काफी बड़ी बात थी।
वहीं जॉन अब्राहम की बाटला हाउस के बारे में बात करते हुए नोरा ने बताया कि ये बहुत छोटा रोल है। लेकिन ये काफी अहम रोल है। अगर मेरे गाने इतने पॉपुलर नहीं होते तो मुझे ये रोल कभी नहीं मिलता। नोरा, भारत में सुनील ग्रोवर के अपोज़िट, रोमांस करती दिखेंगे। उनका किरदार मज़ेदार है।
जानिए, सलमान खान के साथ काम करके किन हीरोइनों की किस्मत चमकी -


Click it and Unblock the Notifications