सलमान खान के साथ काम करना किसी सपने जैसा- मैं भाग्यशाली हूं- नोरा फतेही
Recommended Video
एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इस समय काफी ज्यादा खुश हैं और भारत में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर उन्होने अपने दिल की बात कही है। बता दें कि फिल्म भारत में नोहा फतेही का शानदार काम है और इसमें वो सुनील ग्रोवर की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही हाल ही में गाने दिलबर दिलबर से हिट हुईं थीं और ये गाना सबकी जुबान पर चढ़ गया था।
नोरा फतेही ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कहा है कि..."मेरे लिए यह किसी सपने को सच होते देखने से कम नहीं है कि मैं सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।

सलमान सर बहुत मेहनती तो हैं ही, वह एक बेहतरीन और अदभुत को-स्टार भी हैं। वे काफी ज्यादा हेल्पफुल भी हैं और एक बेहतरीन इंसान भी हैं। नोरा फतेही ने इस फिल्म में काम करने को लेकर अपने आपको भाग्यशाली समझ रहीं हैं।
बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और तब्बू नजर आने वाली हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications