Mumbai Metro में घुसकर Nora Fatehi करने लगीं अजीब डांस, भीड़ में खड़े मर्दों का हुआ बुरा हाल

Nora Fatehi Video: कुणाल खेमू मडगांव एक्सप्रेस के साथ अपने डायरेक्शन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि मशहूर सेलेब्स को भी प्रभावित किया है। करीना कपूर खान, विक्की कौशल, हंसल मेहता और अन्य ने ट्रेलर पर प्यार बरसाया। फिल्म में नोरा फतेही, दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और अन्य कलाकार हैं।
फिल्म के लिए प्रमोशन जोरों-शोरों पर चल रहा है। हाल ही में नोरा फतेही, दिव्येंदु और अन्य लोगों के साथ मुंबई मेट्रो में चढ़ गईं और खचाखच भरी भीड़ में ही लोगों के लिए एक शानदार डांस करने लगीं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुक्रवार को, ऐसे कई वीडियोज सामने आए, जिसमें नोरा फतेही को पैसेंजर्स के बीच अपने डांस मूव्स दिखाते हुए कैद किया गया। मनोरंजन को और अधिक बढ़ाने के लिए, उनके को-एक्टर दिव्येंदु शर्मा और टीम के बाकी सदस्य भी इसमें शामिल हुए और सभी ने एक साथ डांस किया। कहने की जरूरत नहीं है, वीडियो मजेदार और रोमांचक होने का वादा करता है क्योंकि यह जल्द ही पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस प्रमोशन के दौरान नोरा ने टाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, जो उन पर काफी ज्यादा फब रहा था। हसीना का फिगर काफी ज्यादा हॉट लग रहा था। वहीं फिल्म की बात करें तो 'मडगांव एक्सप्रेस' एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस है, इस फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है और लिखा भी है। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मडगांव एक्सप्रेस में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी एक कॉमेडी फिल्म के रूप में सामने आती है, जिसमें तीन बचपन के दोस्त गोवा की जर्नी पर निकलते हैं, जो पूरी तरह से पटरी से उतर जाती है। 'फुकरे', 'रॉक ऑन' और 'डॉन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रोडक्शन के बाद एक्सल एंटरटेनमेंट ने लोगों को एक और एंटरटेनिंग मूवी देने का दावा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











