Nora Fatehi: एक्ट्रेस ने अपने डांस से लोगों को बनाया दीवाना और स्टेज पर लगाई आग

Nora Fatehi

Nora Fatehi: मनोरंजन जगत में अपनी अदाओं और अपने डांस के जारिए से नोरा फतेही ने एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह द एंटरटेनर टूर पर है। इसके चलते वह विदेशों में लाइव परफॉर्म कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें नोरा अपने डांस ने सबको दीवाना बना रही हैं।

सोशल मीडिया पर नोरा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ऑरलैंडो शहर में फैंस के आगे लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नोरा फतेही को स्टेज पर आकर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच फैंस को भी देखा जा सकता है। वे नोरा का नाम लेकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ऑरलैंडो।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। वीडियो में नोरा फतेही को डांस रिहर्सल करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, वह स्टेज पर लाइव परफॉर्म भी करती नजर आ रही हैं। उनके कई फैंस की रिएक्शन भी वीडियो में दिखाई गई है।

गौरतलब है कि, नोरा फतेही अपनी डांसिंग को लेकर भी काफी फेमस है। उनकी वीडियो पर कई लोगों ने शानदार कमेंट भी किया है। एक ने लिखा है, 'बहुत खूबसूरत।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत अच्छी डांसर हो। आप लीजेंड हो।' एक ने लिखा है, 'नोरा आप को मेरे दिल की गहराई से ढेरों प्यार। मुझे आशा है आप जीवन में अच्छा करेंगी।'

इसके पहले नोरा फतेही को डलास में भी स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो पर भी फैंस ने लाइक्स की बौछार कर दी थी। खैर इस तरह से कई बार नोरा के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं जिनमें नोरा अपने डांस मूव और स्टाइल से सबको दीवाना बनाती रहती है, फैंस दिल खोलकर नोरा पर प्यार लुटाते हैं।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X