एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए Nora Fatehi ने किया था ये काम, सालों पुराना वीडियो हुआ वायरल

Nora Fatehi Video: मोरक्कन सुंदरी नोरा फतेही ने एक दशक पहले शूट किए गए अपने पहले एक्टिंग ऑडिशन वीडियो के दोबारा सामने आने से ऑनलाइन हलचल मचा दी है। इस क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें एक्ट्रेस की मासूमियत साफ नजर आ रही है।
नोरा के पहले ऑडिशन से लेकर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के हिट ट्रैक 'दिलबर' से सनसनी बनने तक की उनकी जर्नी काफी दिलचस्प रही है। उन्हें पहले 'बिग बॉस' सीजन 9 में एक कंटेस्टेंटे के रूप में देखा गया था और तब से ही उनकी प्रसिद्धि में आए दिन चांद तारे लगते ही रहते हैं।
इन दिनों वायरल हो रहे ऑडिशन वीडियो में नोरा को एक प्लेकार्ड पकड़े हुए दिखाया गया है जिस पर उनका नाम और उनकी हाईट लिखी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में पहले से बदलाव किया है। पहले एक्ट्रेस Naura Fathi लिखा करती थीं लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हुए इसे Nora Fatehi में तब्दील कर लिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोरा ने 2014 में 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया। एक साल बाद, वह 'बिग बॉस 9' में दिखाई दीं, और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वह 'टेम्पर', 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'किक 2' जैसी फिल्मों में हिट गाने पर आइटम सॉन्ग करके तेलुगु फिल्मों में लोकप्रिय हो गईं। नोरा ने दो मलयालम फिल्मों 'डबल बैरल' और 'कायमकुलम कोचुन्नी' में भी काम किया है।
पिछले साल दिसंबर में, नोरा ने दोहा, कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' में भी दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications