नोरा फतेही की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने, बेहद हॉट नजर आ रहीं हैं 'भुज' एक्ट्रेस!

जब भी शानदार डांस और गुड लुक्स की बात होती है तो इस समय अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम सामने आता है। नोरा फतेही ने लगातार अपने शानदार डांस से लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी हाजिरी देती रहतीं हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है। नोरा फतेही ने दो तस्वीरें साझा की हैं और इनमें वो काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रहीं हैं। तस्वीरें सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

नोरा फतेही इस समय ना सिर्फ शानदार गाने बल्कि अपने अभिनय को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। जब से अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म भुज का ट्रेलर रिलीज हुआ लोग नोरा फतेही को काफी पसंद कर रहे हैं।

nora fatehi, नोरा फतेही

बता दें कि इस फिल्म में नोरा फतेही दमदार अभिनय करती हुईं नजर आएंगी और वो एक जासूस का किरदार निभा रहीं हैं। इस खबर के बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं और इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में अजय देवगन हैं।

अजय देवगन के साथ नोरा फतेही पहली बार किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगी। इसके पहले नोरा फतेही ने दिलबर, नाच मेरी रानी, गर्मी और साकी साकी जैसे गानों के साथ लोगों का दिल जीता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X