नोरा फतेही के सामने धड़ाम से जमीन पर गिरा शख्स, दौड़ कर पहुंचीं दिलबर गर्ल और..

nora fatehi

अभिनेत्री नोरा फतेही इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। शानदार डांसर होने के साथ साथ वो एक दमदार एक्ट्रेस भी हैं और इस वक्त उनको लेकर तेजी से चर्चा है क्योंकि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि नोरा फतेही के सामने एक पैपराजी के गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर नोरा फतेही उसके पास भाग के जाती हैं। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि सितारे इतने डाउन टू अर्थ होते हैं। लेकिन नोरा फतेही ने सभी का दिल जीत लिया है।

इस वीडियो में नोरा फतेही अपनी कार की ओर बढ़ती दिखाई दे रहीं हैं और तभी पीठ में बैग टांगे और हाथ में मोबाइल लिए एक शख्स धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है।

नोरा फतेही कार में नहीं बैठती हैं बल्कि भाग के उस शख्स के पास जाती हैं और उस शख्स के कंधे पर हाथ रखती हैं। वो कहती हैं भी हैं, 'अरे संभल के।' इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग नोरा फतेही की काफी तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ''नोरा को देखके अच्छे अच्छे फिसलकर गिर जाते हैं।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''मुंबई में गर्मी चल रही है क्या?'' जबकि एक ने लिखा, ''और घुसो तुम लोग, गिर गए ना।''

हालांकि इन कमेंट्स पर नोरा फतेही का रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना उन्होने किसी तरह का कोई पोस्ट किया है। वर्कफ्रंट पर नोरा फतेही इस साल कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी और कुछ एलबम्स को लेकर भी उनका नाम खबरों में चल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X