Video: नोरा फतेही ने किया खतरनाक फायर डांस, आग से खेलते हुए , बेहद शॉकिंग
Recommended Video
नोरा फतेही बॅालीवुड में अपने डांस स्टाइल को लेकर पहचान कायम कर चुकी हैं। हाल ही में बाटला हाउस के सांग साकी-साकी में उनका डांस एक बार फिर कमाल कर गया। नोरा ने फिर से अपने डांसिग से सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन आप अब नोरा का ये वीडियो देखकर चौंक जायेंगे।
जी हां, नोरा फिल्मों की शूटिंग के बीच अपने लिए समय निकालती हैं और अलग तरह के डांस स्टाइल को सीखने की कोशिश करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नोरा को फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। या फिर आप ये समझ लीजिए कि आग से खेलना पड़ता है।

इस बार नोरा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। अगर आपने साकी-साकी सांग देखा होगा तो इसमें नोरा फायर से खेल रही हैं। आखिर उन्होंने इस डांस की कब और कैसे तैयारी की। इसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है। नोरा ने सांग के शूटिंग के एक दिन पहले फायर डांस की तैयारी की।
नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये वीडियो साकी सांग के शूटिंग के एक दिन पहले का है। मेरे पास फायर डांस सीखने के लिए केवल दो दिन बचे थे।
वीडियो में आप देख रहे हैं कि मुझे फायर डांस सीखने में कितना डर लग रहा है। मेरे चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।मैंने डर को पीछे रखा और सीखने की क्षमता को बढ़ा दिया। मैंने ये सिखाया है अपनी आर्टिस्ट की वजह से। मैं हमेशा कहती हूं कि मैं करूंगी। शुक्रिया टीम मौका देने के लिए।
यहां देखिए नोरा का फायर वीडियो और कुछ खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
