नोरा फतेही शामिल हुई हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज, ब्रिटनी स्फीयर की लीग में जाने क्यों ?

By Filmibeat Desk

गज़ब की ख़ूबसूरती और डांस की रानी ,नोरा फतेही का एक अवार्ड फंक्शन के लिए किया गया लुक हंगामा बरपा रहा हैं।नोरा की ये तस्वीरें उनके फैंस की दिल की धड़कनों को बढ़ा रही हैं। चलिए आपको बता दे कि नोरा के इस लुक में छुपा हैं सबसे बड़ा राज । जिस मेटालिक सिल्वर शार्ट ड्रेस में नोरा कहर बरपा रही हैं, दरअसल उसे डिज़ाइन करने के लिए, खासकर सात समंदर पार से ऐसे नाम ने किया है जिसने हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज, ब्रिटनी स्फीयर और पेरिस हिल्टन के ओवर आल लुक को डिज़ाइन किया हैं।

आपको बता दे कि नोरा पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं जिसके लिए हॉलीवुड सुपरस्टार की डिज़ाइनर ने खास ड्रेस डिज़ाइन किया।नोरा के लिए इंटरनेशनल बहुचर्चित डिज़ाइनर जियानिना अज़ार कहती हैं ' मैं नोरा के कपड़ो को डिज़ाइन करने के लिए काफी उत्साहित थी क्योंकिं उन्होंने अपने एक अंतररास्ट्रीय स्टार हैं जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से एक खास मुकाम हासिल किया हैं।

Nora Fatehi

मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं कि पहली बार एक इंडियन ऐक्ट्रेस के ड्रेस को डिज़ाइन करने का मौका मुझे मिला। मैं नोरा के ड्रेसिंग सेंस और कपड़ो के लिए उनके खुले विचारों से मैं काफी प्रेरित हुई जो उनके अंदर मूलभूत हैं। नोरा आकांक्षाओ से भरी एक आइकन हैं जिनका अपना नजरिया बेहत प्रभावशाली हैं।

मुझे उनके साथ काम करके मजा आया"। जियानिना अजार ने पहले जेनिफर लोपेज को उनके संगीत वीडियो 'एल एनलो' और लास वेगास में शो 'ऑल आई हैव' में स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया था। ब्रिटनी स्पीयर्स को ग्लैड अवार्ड्स के लिए जियानिना ने ही स्टाइल किया था।वैसे इंडिया के अलावा नोरा के फैंस साथ समुंदर पार भी हैं और यही वजह हैं कि भारत मे रहकर नोरा के लिए हॉलीवुड स्टार की डिज़ाइनर भी खिंची चली आयी। जो अपने आप मे काफी बड़ी उपलब्धि हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X