सलमान खान की 'भारत' के बाद- अब वरूण धवन की फिल्म से जुड़ीं ग्लैमरस नोरा फतेही
रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 3 में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर के बाद अब नोरा फतेही का नाम भी जुड़ चुका है। रेमो की इस डांस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ और वरूण की जोड़ी थी, लेकिन कैटरीना ने भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं, लिहाजा उन्हें फिल्म छोड़ना पड़ा। अब वरूण- श्रद्धा के साथ फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है।
पिछले कुछ समय में नोहा फतेही बॉलीवुड की फेवरिट बन चुकी हैं। दिलबर दिलबर में अपनी जबरदस्त बेली डांस के बाद, स्त्री में राजकुमार राव के साथ कमरिया हिला कर नोरा ने सभी का दिल जीत लिया है। लिहाजा, अब रेमो ने भी अपनी डांस फिल्म में नोरा को लॉक कर लिया है। वरूण और श्रद्धा ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर नोरा का फिल्म की टीम में स्वागत भी किया है। वहीं, नोरा भी इस डांस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 नवंबर में रिलीज की प्लानिंग है। यह डांस फिल्म 3डी होगी, साथ ही बॉलीवुड की सबसे मंहगी डांस फिल्म भी। रिपोर्ट्स की मानें तो एबीसीडी 3 को आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी।
हालांकि अफवाह यह भी है कि रेस 3 के बाद फिल्म के मेकर्स ने इस डांस फिल्म का बजट कम कर दिया है। रेमो इसे काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे। लेकिन अब निर्माता बजट बढ़ाने के लिए राज़ी नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications