..................... Nora Fatehi- आइटम गर्ल का खुलासा, 'लीड रोल पाने के लिए डेट करनी की सलाह दी गई' Nora Fatehi- Item girl reveals, 'Advised to date big man to get lead role in the film' - Hindi Filmibeat

Nora Fatehi- आइटम गर्ल का खुलासा, 'लीड रोल पाने के लिए डेट करनी की सलाह दी गई'

nora fatehi

दिलबर गर्ल नोरा फतेही इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उन्होने इंडस्ट्री और पीआर को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। बता दें कि नोरा फतेही की पहचान एक आइटम गर्ल के रूप में हैं जो कि धमाकेदार डांस करने के लिए मशहूर हैं।

हालांकि नोरा फतेही की मानें तो उन्होने किसी भी इसको लेकर ट्रेनिंग नहीं ली है। अब उन्होने जूम से बात करते हुए बताया है कि वो मेन रोल करने को लेकर जब संघर्ष कर रहीं थीं तो उनको ऐसी ऐसी सलाह दी गई थीं, जिनको जानकर आप दंग रह जाएंगे।

नोरा का कहना था कि चर्चा और लाइमलाइट में रहने के लिए पीआर की तरफ से कहा गया था कि वो किसी अभिनेता को डेट करने लगे। हालांकि बकौल नोरा उन्होने किसी तरह की सलाह पर कोई ध्यान नहीं दिया था। इस वक्त वो कई दमदार गानों का हिस्सा बन चुकी हैं।

एक्ट्रेस को उनके खूबसूरत लुक और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए पहचाना जाता है। इन सबके अलावा बात करते हुए नोरा ने बताया कि कैसे उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो निभाए हैं और वे सभी वायरल हो गए हैं और उन्होंने उन्हें वह बना दिया है जो वह आज हैं।

हालाँकि, अपने करियर के अगले चरण में वह मुख्य भूमिकाएँ निभाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होने भुज जैसी फिल्म में अभिनय भी किया था और वो काफी पसंद की गईं थीं। कहा गया था कि उनके करियर का पहिया अब अभिनय की तरफ चल निकला है।

वर्कफ्रंट पर कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि नोरा फतेही को वरुण तेज की अनटाइटल्ड फिल्म 'वीटी14' में बेहद ही खास रोल करने के लिए ऑफर किया गया। इतना ही नहीं नोरा फतेही को भी इस फिल्म में अपना किरदार काफी भाया और इसी वजह से शायद वह जल्दी ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X