सत्यमेव जयते की दिलबर के बाद, सलमान की भारत में ये करेंगी नोरा फतेही
हाल ही में नोरा फतेही, जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के आइटम नंबर दिलबर की वजह से चर्चा में थी। आज सत्यमेव जयते रिलीज़ हो रही है लेकिन अब नोरा फतेही की चर्चा हो रही है, सलमान खान की फिल्म भारत के लिए। इस फिल्म में नोरा फतेही का किरदार फाइनल हो चुका है और नोरा इस किरदार के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं।
नोरा का किरदार फिल्म में स्पैनिश बोलता दिखाई देगा और जहां तक फिल्म की थीम और प्लॉट है, हो सकता है कि ये किरदार सलमान के सर्कस का ही एक हिस्सा हो। हालांकि उनके किरदार पर ज़्यादा रोशनी फिलहाल नहीं डाली गई है। लेकिन इतना तय है कि नोरा की स्पैनिश क्लास जमकर चल रही है।



Click it and Unblock the Notifications