200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस के बाद नोरा फतेही से पूछताछ, दिल्ली ED दफ्तर पहुंचींं
सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड पर गाज गिरती दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब जैकलीन फर्नांडिस के बाद नोरा फतेही को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब बॉलीवुड आइटम गर्ल नोरा फतेही ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं जहां उनसे इस मामले में सवाल जवाब किए जाएंगे।
एएनई के मुताबिक, डांसर और एक्टर नोरा फतेही दिल्ली में ईडी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। जहां उनसे सुकेश चंद्रशेखर केस में पूछताछ होनी है। इसी के साथ नोरा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

एक बार फिर ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को इस केस में समन भेजा है। 15 अक्टूबर को जैकलीन से दोबारा मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ होनी है। इससे पहले भी जैकलीन से सवाल जवाब इस मामले में किए जा चुके हैं।
200 करोड़ के इस मामले में ईडी फिलहाल ये जांच कर रही है कि कहीं विदेश से तो पैसों की लेन देन तो नहीं हुई। जब अधिकारियों ने सुकेश के घर छापा मारा था तो बॉलीवुड सितारों के लिंक होने की खबरें भी सामने आई थी। यही वजह है कि बॉलीवुड के कुछ स्टार्स से पूछताछ की जा रही है।
क्या है 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस
200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर का नाम सामने आया। सुकेश ने जेल के अंदर रहने के दौरान ही एक शख्स को डरा धमकाकर 50 करोड़ रुपये मांगे थे। बाद में जब ये मामले सामने आया तो ये फिरौती का अब तक का सबसे बड़ा मामला निकला।
कौन हैं सुकेश चंद्रशेखर
सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है। कर्नाटक के बेंगलुरु से आने वाले सुकेश के खिलाफ कई मामले दर्ज है। कुख्यात ठग सुकेश के पास से पुलिस ने कई बंगले, लग्जरी कारें जब्त किए थे। बताया जाता है कि सुकेश ने सिर्फ 17 साल की उम्र से ठगी करना शुरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications