भुज द प्राइड ऑफ इंडिया ट्रेलर: नोरा फतेही की देशभक्ति देख चौंक जायेंगे ,एक्शन- डायलॉग, दमदार तस्वीरें

अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के ट्रेलर के रिलीज के साथ फिल्म के डायलॅाग और सभी कलाकारों की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त,शरद केलकर, सोनाक्षी सिन्हा के साथ जो एक नाम अचानक से लाइमलाइट में आ रहा है वो है नोरा फतेही का। नोरा फतेही की ट्रेलर में पहली झलक ये साफ बता रही है कि वो केवल एक डांसर के तौर पर नहीं बल्कि फिल्म में एक्शन और देशभक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आने वाली हैं।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के सभी देश भक्ति जज्बा वाले डायलॅाग के बीच नोरा फतेही की आवाज में मैं रहूं या ना रहूं हिंदुस्तान रहेगा भी छाया हुआ है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टास्टोरी में ट्रेलर के एक सीन की झलक दिखाई है जो ये बताती है कि नोरा भी भुज के कलाकारों की फौज में एक दमदार एक्ट्रेस के तौर पर उभर कर सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Nora Fatehi

भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में अजय देवगन हैं। नोरा फतेही इस फिल्म में भारतीय जासूस की भूमिका में दिखाई देंगी। जहां वो पहली दफा स्क्रीन पर खतरनाक एक्शन करते हुए भी दिखाई देंगी।

बाटला हाउस के बाद भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा

बाटला हाउस के बाद भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा

बाटला हाउस में नोरा फतेही इससे पहले अपनी एक्टिंग की झलक दिखा चुकी हैं। जिसकी तारीफ हुई थी। इसके बाद नोरा को अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने का मौका भुज में पूरी तरह से मिला है। ट्रेलर के सामने आते ही नोरा ने अपनी झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की है। जो कि फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। यहां पर इस सीन के साथ नोरा जय हिंद बोलते हुए नजर आती हैं।

नोरा फतेही ने बोला लोगों को मुझ पर गर्व होगा

नोरा फतेही ने बोला लोगों को मुझ पर गर्व होगा

नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैंने फिल्म में ऐसा किरदार निभाया है जिसे देखने के बाद लोगों को दर्शकों को मुझ पर गर्व होगा। इस ट्रेलर को देखने पर नोरा फतेही के तीन डायलॅाग शामिल किए गए हैं। जहां वह हिंदुस्तान के लिए अपनी जान को दांव पर लगाने के लिए सिपाही के तौर पर पूरी तरह से तैयार हैं। नोरा फतेही की ट्रेलर में झलक देख फैंस हैरान हैं।

नोरा फतेही ने भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए किया एक्शन

नोरा फतेही ने भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए किया एक्शन

नोरा फतेही भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में एक ऐसी भारतीय सिपाही की भूमिका निभाई है। नोरा का किरदार पाकिस्तान जाकर दुश्मनों के बीच रहकर उनके राज निकालते हुए नजर आता है। देश प्रेम की भावना में रंगी हुईं नोरा फतेही डायलॅाग और भावुक सीन में दमदार दिखाई दे रही हैं। भुज द प्राइडऑफ इंडिया के लिए नोरा ने एक्शन सीन को लेकर भी ट्रेनिंग ली है। जिसकी झलक ट्रेलर में हल्की सी दिखाई दे रही है।

नोरा फतेही का भुज द ऑफ इंडिया' में डांस

नोरा फतेही का भुज द ऑफ इंडिया' में डांस

नोरा फतेही का इस फिल्म में डायलॅाग या खुदा अपनी अदालत में मेरी एक जमानत रखना, मैं रहूं या न रहूं, मेरे हिंदुस्तान को सलामन रखना। इसके साथ ही वह एक सीन में जय हिंद बोलती हुईं भी नजर आ रही हैं। इसके साथ नोरा के फैंस के लिए उनका डांस भी नजर आएगा। कुल मिलाकर नोरा फतेही एक एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म में एक्शन, डांस और अदायगी करती हुई दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X