भारत: नोरा फतेही बोली, सलमान और अली ने मुझे रोल दिया और कहा, मैं परफेक्ट हूं
नोरा फतेही ने दिलबर सॉंग से तहलका मचा दिया है और उनका ये गाना हर एक जुबान पर चढ़ा हुआ है। बता दें कि इसके बाद नोरा फतेही को सलमान खान की बिग बजट फिल्म भारत मिल गई है जिसके लिए नोरा फतेही काफी ज्यादा अपने आपको खुशनसीब मानती है। उनका कहना है कि इस फिल्म के किरदार के लिए मुझे सलमान और अली ने कहा था कि इस फिल्म के लिए तुम परफेक्ट हो। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना कि नोरा फतेही फिल्म भारत में अभिनय करते हुए नजर आने वाली है।
इसके अलावा चर्चा है कि वो फिल्म में एक आइटम गाना भी करने वाली है। नोरा फतेही ने अपने किरदार को लेकर ज्यादा कुछ तो नही बताया लेकिन इतना तो पता चल गया है कि फिल्म में नोरा फतेही स्पैनिश बोलते हुए नजर आने वाली है।

नोरा फतेही इससे पहले फिल्म स्त्री के भी एक गाने में गजब का आइटम नंबर पेश कर चुकी है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।
बता दें कि सलमान खान से नोरा की जान पहचान काफी ज्यादा पुरानी है और ये सिलसिला शुरु हुआ था बिग बॉस के एक सीजन से जब सलमान खान ने होस्ट थे और नोरा फतेही बिग बॉस के घर में थी।
बता दें कि नोरा फतेही सलमान खान के काफी ज्यादा करीब है और यही कारण है कि उनको फिल्म में अभिनय करने का मौका मिल रहहा है।
इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म की स्टारकास्ट इस समय मालटा में शूटिंग कर रही है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है।
फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और अलवीरा खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म की कहानी लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications
