नोरा फतेही का एक और धमाका - साकी साकी, बनेगा साल का सबसे बड़ा वीडियो!

By Staff

नोरा फतेही इस साल एक और धमाका करने जा रही हैं और फैन्स इस बात से बेहद खुश हैं। खबर है कि जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म बाटला हाउस के लिए नोरा फतेही, दो दशक पुरानी मशहूर फिल्म मुसाफिर के गाने साकी साकी पर वापस थिरकने जा रही हैं। बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही हैं और फिल्म में नोरा की भी झलक देखने को मिलेगी।

दिलचस्प ये है कि पिछले साल नोरा फतेही का दिलबर दिलबर, यूट्यूब पर देखा जाने वाला सबसे मशहूर गाना बना था। इसे पिछले साल सबसे ज़्यादा बार देखा गया था। उससे भी दिलचस्प ये है कि दिलबर दिलबर भी एक रीमेक था, सत्यमेव जयते नाम की फिल्म के लिए। ये फिल्म भी जॉन अब्राहम की ही थी और 15 अगस्त पर ही रिलीज़ हुई थी।

nora-fatehi-grroves-to-saki-saki-for-john-abraham-s-batla-house

गौरतलब है कि नोरा फतेही सबसे पहले बिग बॉस में नज़र आई थीं और वहां से वो मशहूर हुईं। इसके बाद बाहुबली में आईटम डांस करने के बाद नोरा को सबसे ज़्यादा फेम मिला था दिलबर गाने से। वो बेली डांसिंग के काफी मशहूर हैं। दिलबर के बाद नोरा ने स्त्री में कमरिया के साथ भी फैन्स का दिल जीता।

हाल ही में नोरा फतेही सलमान खान की भारत में भी नज़र आई थीं। उनकी डांसिंग का हर कोई कायल है यही है कि उनके वीडियो को लाखों बार देखा जाता है। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड हीरोइनों के कुछ बेहद मशहूर आईटम नंबर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X