'मैं पार्टी में नहीं जाती मेरा नाम मत घसीटो..' दाऊद की ड्रग पार्टी से जुड़ा नोरा का नाम तो भड़कीं एक्ट्रेस

nora fatehi

दाऊद इब्राहिम का नाम जहां भी आता है और जब भी आता है वहां हलचल मच ही जाती है। बता दें कि हाल ही में इस गैंगस्टर से जुड़ी ड्रग पार्टी चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि बताया जा रहा है कि इस पार्टी में तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए। स्टार्स की इस लिस्ट में डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी नाम सामने आया है। वहीं अब नोरा ने इस ड्रग पार्टी को लेकर रिएक्शन दिया है।


क्या था मामला

दरसअल PTI की रिपोर्ट के मुताबिक 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्ती मामले में दुबई डिपोर्ट से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसने नाम है मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सुहैल शेख। उनका कहना है कि वह देश-विदेश में ड्रग पार्टी का आयोजन करवाते हैं। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल होते हैं। जैसे श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, ऑरी और दाऊद इब्राहिम का भांजा।

भड़कीं नोरा फतेही

वहीं जैसे ही नोरा फतेही का इस ड्रग पार्टी को लेकर नाम सामने आया। एक्ट्रेस गुस्से से तिलमिला उठीं। एक्ट्रेस का हाल ही में इस मामले को लेकर रिएक्शन सामने आया है। नोरा ने लिखा- 'आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूं कि मैं पार्टियों में जाती ही नहीं हूं। मैं ज्यादातर फ्लाइट में ही रहती हूं। मैं पूरी तरह से काम में बिजी हूं। मेरी कोई भी पर्सनल लाइफ नहीं है। मैं खुद को ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती। अगर मैं छुट्टी भी लेती हूं तो दुबई के बीच या अन्य बीच पर जाती हूं। अगर बाहर जाने का प्लान नहीं है तो अपने बचपन के दोस्तों के साथ घर पर ही समय बिताती हूं।'

ऐसी चीजों में मेरा नाम मत घसीटो

नोरा आगे कहती हैं कि 'मेरा दिन और मेरी रात सपने पूरे करने में गुजर जाता है। मैं आपसे विनती करती हूं कि आप जो भी इस तरह की खबरें पढ़ें उसपर विश्वास ना करें। उनको लगता है कि मेरा नाम लेना आसान है, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगी। लोगों ने मेरा नाम खराब करने की कोशिश की। मैंने देखा कि कैसे लोग मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मुझे एक क्लिकबेट के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है। कृपा करके मेरा नाम ऐसी चीजों में ना घसीटें जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X