बॉडी के इन पार्ट्स पर कैमरा जूम करने को लेकर भड़कीं नोरा फतेही, कहा- 'उन लोगों ने ऐसी हिप्स..'

अक्सर देखा जाता है कि पैपराजी सितारों का कवर करते हैं और दूर से झूम करके तस्वीरें और वीडियो कैप्चर किए जाते हैँ। ऐसे में कई बार कैमरा इतना झूम हो जाता है कि वो थोड़ा अजीब लगता है।
कई बार अभिनेत्रियों के प्राइवेट पार्ट्स में कैमरा झूम होता है। इसको लेकर हाल ही में नोरा फतेही ने कुछ ऐसा कह डाला है जोकि खबरों का हिस्सा है। उन्होने न्यूज 18 के प्रोग्राम के दौरान कहा कि, "मुझे लगता है कि इसके पहले उन्होने ऐसे हिप्स नहीं देखे। लगता तो ऐसा ही है। जो है सो है।
मीडिया सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा नहीं करता बल्कि अन्य महिला कलाकारों के साथ भी ऐसा करता है। वो बट पर झूम नही करते करते क्योंकि हो सकता है ऐसा करना उनके लिए रोमांचक ना होता हो, लेकिन बॉडी के दूसरे प्राइवेट पार्ट्स पर ज़ूम करते हैं। कभी-कभी, मुझे लगता है कि ज़ूम करने की कोई खास वजह नहीं थी, फिर वो ऐसा करते हैं।''
आगे क्या बोलीं नोरा फतेही
नोरा फतेही ने इसके अलावा भी काफी बातें की हैं। उन्होने अपने शरीर की तारीफ करते हुए कहा, "दुर्भाग्य से ये वो चीजें हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। वे सिर्फ सोशल मीडिया एल्गोरिदम गेम खेल रहे हैं। मुझे एक अच्छा मिला है और ये मेरा सौभाग्य है। मुझे तो अपनी प्रॉपर्टी पर गर्व है। मैं इससे कभी शर्मिंदा नहीं होती हूं।'' नोरा फतेही का बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग अपनी अपनी तरह के रिएक्शन्स इसपर दे रहे हैं। हालांकि पैपराजी इसके बाद क्या बदलाव लाते हैं वो देखने वाली बात होगी।
वर्कफ्रंट
हाल ही में नोरा फतेही मडगांव एक्सप्रेस में एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थीं। अब वो गानों के अलावा अभिनय पर भी ध्यान दे रही हैँ। लोग उनको एक अभिनेत्री के तौर पर काफी पसंद हैं। ऐसा कहा जाता है कि आने वाले वक्त में नोरा फतेही कई सुपरस्टार्स के साथ लीड रोल में दिख सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications