झील के पानी में उतरीं ‘गोल्डन क्वीन’ नोरा फतेही, रॉयल लुक देख फैंस बोले- 'मिस्र की रानी'

Nora Fatehi Golden Look: नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में हनी सिंह का एक गाना रिलीज हुआ जिसका नाम बॉडी रोल है। इस गाने में नोरा फतेही का बहुत ही अलग अंदाज देखने के लिए मिला। लेकिन अब हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी बहुत ही ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर किया है जिनको देखने के बाद में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Nora Fatehi

जो हाल ही में नोरा फतेही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों को शेयर किया है उसमें वह पानी के बीचों बीच गोल्डन आउटफिट पहने हुए नजर आ रही है। उनका पूरा लुक एक रॉयल क्वीन जैसा लग रहा है। सिर पर गोल्डन क्राउन, हैवी ज्वेलरी और चमकदार कॉस्ट्यूम में नोरा का अंदाज बहुत ही जबरदस्त देखने के लिए मिला।

पानी के बीच नोरा का रॉयल अंदाज

इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही झील के बीचो-बीच खड़ी होकर पोज दे रही हैं। उनके चारों तरफ शांत पानी और पीछे जंगल का नजारा देखने के लिए मिल रहा है। नोरा ने इस दौरान गोल्डन कॉइन स्टाइल आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें उनका फिटनेस लेवल और परफेक्ट फिगर साफ दिखाई दे रहा है।

नोरा फतेही का यह अंदाज काफी ज्यादा ग्लैमरस है और साथ ही आर्टिस्टिक भी लग रहा है। काफी लोग तो सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उनको 'मिस्र की रानी' बोल रहे हैं। काफी लोगों ने उन्हें गोल्डन गॉडेस कहा है।

हनी सिंह और नोरा की जोड़ी ने मचाया धमाल

नोरा फतेही को हाल ही में 'बॉडी रोल' नाम के गाने में देखा गया है। जो इस समय ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने में उनके साथ हनी सिंह हैं और उन्होंने ही ये गाना गाया है। इस गाने में नोरा फतेही के दमदार डांस मूव्स देखने को मिले।

नोरा वैसे भी अपने डांस नंबरों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका लुक डांस से भी ज्यादा चर्चा में आ गया है। खासकर पानी के अंदर शूट किए गए सीन्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Read more about: nora fatehi honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X