सलमान खान की फिल्म में फाइनल ये हॉट एक्ट्रेस- धमाकेदार गाने की तैयारी
बाहुबली के बाद जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही आइटम डांस करती नजर आ रही हैं। गाने की काफी चर्चा है। नतीजा यह कि नोरा को सलमान खान की फिल्म भारत में भी फाइनल कर लिया गया है। फिल्म में नोरा माल्टा की एक लड़की बनी हैं, जो स्पेशल डांस करती नजर आएंगी। गाने में सलमान खान और सुनील ग्रोवर भी दिखेंगे।
10 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग- अक्षय कुमार, अजय देवगन को टक्कर!
नोरा इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बयान दिया है- इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह ख्वाब पूरे होने जैसा है। अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी परफेक्ट है। ये दो कारण, मेरे लिए फिल्म से जुड़ने के लिए काफी हैं। मुझे अब शूटिंग का इंतजार है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी मुख्य किरदारो में देंगी। जबकि जैकी श्राफ, तबू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications