..................... Nora Fatehi to feature in a dance number in Salman Khan’s Bharat - Hindi Filmibeat

नोरा फतेही 'दिलबर' के बाद सलमान खान की भारत में मचा सकती है धमाल

By Salman

नोरा फतेही इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में है और उसका कारण है उनका हालिया रिलीज गाना दिलबर..बता दें कि जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म में नोरा फतेही का ये डांस नंबर आजकल लोगो की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये गाना फिल्म सिर्फ तुम में सुष्सिता सेन पर फिल्माया गया था और अब इसका रीमेक नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। बता दें कि नोरा फतेही इसके अलावा एक फिल्म भारत के लिए भी चर्चा में है। खबरों की माने तो सलमान खान की फिल्म भारत में नोरा एक आइटम नंबर कर सकती है।

गौरतलब है कि नोरा फतेही को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है..लेकिन इस बात का अभी पता नहीं चला है कि फिल्म में नोरा का सिंगल आइटम नंबर होगा या फिर वो सलमान खान के साथ थिरकती नजर आएंगी।

salman khan, bharat, nora fatehi, नोरा फतेही, सलमान खान, भारत

हालांकि इस बात में कितना सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि इस बात के लिए नोरा ने खुद कहा था कि आप जल्दी उनको कई प्रोजेक्ट में देखेंगे तो ऐसी बातें उठी थी की नोरा फतेही सलमान की भारत में नजर आ सकती है।

इसके अलावा बात करें नोरा फतेही की तो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में हाल ही में नोरा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक बच्ची नोरा के स्टाइल में दिलबर सॉग पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

नोरा ने लिखा है कि ये काफी क्यूट है और देखो मैने सोशल मीडिया से क्या पाया है। हालांकि सलमान के साथ काम करने की इच्छा तो सभी की होती है और नोरा तो काफी ज्यादा टैलेंटेड है।

सलमान खान इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी नजर आएंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और अलवीरा खान फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी।

फिलहाल नोरा फतेही इस फिल्म दिखाई देंगी या नहीं यो तो वक्त ही बताएगा। आप देखिए नोरा के द्वारा पोस्ट किया गया ये क्यूट वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X