..................... डांस रियलिटी शो पर नोरा फतेही की एंट्री से धमाका Nora fatehi entry in Dance reality show increasing TRP - Hindi Filmibeat

डांस रियलिटी शो पर नोरा फतेही की एंट्री से धमाका, बढ़ गई है शो की टीआरपी

By Filmibeat Desk

नोरा फतेही भारत के सर्वश्रेष्ठ डांस रियलिटी शो में बतौर जज शामिल होने के बाद से एक सेंसेशनल जज बनकर उभरी हैं। सुपर टैलेंटेड एक्टर और परफॉर्मर नोरा फतेही ने डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में अपनी एंट्री के साथ अपने तूफानी अंदाज से देश को अपनी चपेट में ले लिया है। शो में नोरा की एंट्री ने दर्शकों की रेटिंग के साथ-साथ नोरा की दर्शकों द्वारा सराहना में भारी बढ़ोतरी देखी है।

अपनी संक्रामक ऊर्जा और मनोरंजक व्यक्तित्व के कारण, नोरा फतेही बहुत कम समय में शो में सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक बनकर उभरी हैं। सबसे पसंदीदा और प्रतिभाशाली पेरफॉर्मस में से एक होने के नाते, नोरा फतेही की टिप्पणी और प्रतिक्रिया के बाद हर प्रदर्शन का न केवल प्रतियोगियों बल्कि दर्शकों द्वारा भी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। अपने करामाती व्यक्तित्व और अट्रैक्टिव चार्म के साथ, नोरा फतेही ने युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

nora fatehi, नोरा फतेही

साथ-साथ हिंदी के त्रुटिहीन ज्ञान के साथ स्टेज पर सभी को अचंभित कर देती है प्रतिभाशाली कलाकार न केवल दर्शकों और प्रतियोगियों बल्कि उनके साथी जजो को भी लुभा रही है।

मलाइका अरोरा कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तुरंत ही नोरा फतेही को रियलिटी शो पर बतौर जज चुना गया । इस शो के लिए नोरा का चुनाव सही साबित हुआ है। नोरा के शो में शामिल होने के बाद से ही लगातार शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हो रही है।

नोरा फतेही ही के ग्लोबली कई फैन्स है, हालही में इंस्टाग्राम पर भी नोरा ने 16 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग हासिल की है। शो पर नोरा के प्रभाव ने एक उत्साह पैदा कर दिया है।

डांस की दुनिया में उनका ज्ञान और विशेषज्ञता, उनका चार्म, उनका मजाकिया अंदाज और उनके सराहनीय हिंदी बोलने के कौशल तथा उनकी सकारात्मक ऊर्जा ने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X