..................... नोरा फतेही ने पहनी ऐसी बिकिनी वरुण धवन का रिएक्शन वायरल, देखिए वीडियो Nora Fatehi different style Bikini Video viral Varun dhawan reaction Viral - Hindi Filmibeat

नोरा फतेही ने VIDEO में पहली बार सबके सामने पहनी बिकिनी, वरुण धवन खुद को रोक नहीं पाए

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस और लोकप्रिय डांसर होने के साथ नोरा फतेही अपने ग्लैमर के लिए भी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना चुकी हैं। नोरा फतेही लॅाकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रही हैं। जहां अपने डांस वीडियो के साथ एक्ट्रेस कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी लेकर आती हैं जो कि काफी दिलचस्प और मजेदार होते हैं।

इस बार भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक ऐसा ही बेहद लाजवाब वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर उनके बिकिनी पहने का ये अनोखा स्टाइल देखकर आप खुद को रोक नहीं पायेंगे। नोरा फतेही ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जहां पर वह पहले ढीले कपड़े पहने हुए नजर आती हैं।

Nora Fatehi, Varun dhawan

उन्होंने ढीली सी फर वारी पिंक जैकेट पहनी हुई है। वीडियो के पीछे से आवाज सुनाई देती है कि पहले खुद को ढीले कपड़े में दिखाओ और फिर बिकिनी पहनो। इसके बाद नोरा फतेही जब बिकिनी उठाती हैं तो उसे जैकेट के ऊपर ही पहन लेती हैं। इसके बाद अपने स्टाइल को और बढ़ाते हुए वह ग्लासेज भी लगा लेती हैं।

नोरा का ये फनी अंदाज देखने के बाद वरुण धवन भी खुद को रोक नहीं पाएं। उन्होंने नोरा के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में हंसी वाली इमोजी पोस्ट की है। नोरा ने इस वीडियो को दिखाते हुए कैप्शन लिखा है कि खुद को बिकिनी में दिखा रही हूं। फैंस भी नोरा के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई फैंस ने उन्हें हार्ट वाली इमोजी दी है। याद दिला दें कि बीते कुछ दिनों से नोरा फतेही इसी तरीके से फैंस का एंटरटेनमेंट कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए एक गाने पर अपने चेहरे के भाव दिखाए थे।

नोरा ने इस वीडियो के लिए लिखा था लॅाकडाउन को हाइप अप करने के लिए हैप्पी संडे। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में नोरा फतेही अजय देवगन की भुज में दिखाई देंगी। बाकी उन्हें हिट सांग की मशीन के नाम से लोकप्रियता मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X