..................... Nora fatehi deepfack video viral on lulumelon fashion brand - Hindi Filmibeat

Nora Fatehi का डीपफेक वीडियो वायरल, खुद एक्ट्रेस ने किया शेयर, बोलीं- 'ये मैं नहीं हूं...'

Nora fatehi

Nora Fatehi Deepfake Video: पिछले कुछ समय से कई सारे बॉलीवुड सितारों के डीप फेक वीडियो वायरल होते हुए नजर आए हैं। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है। जब से AI का उपयोग बढ़ा है, तभी से ये सब चीज भी बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है। लेकिन एक बार फिर से बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री का डीप फेक वीडियो सामने आया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की।

नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन नोरा फतेही अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस को लेकर चर्चा का विषय बनती नजर आती हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है।

नोरा फतेही की स्टोरी पर एक फैशन ब्रांड के पेज का वीडियो लगा हुआ है और उसमें एक्ट्रेस बताती है कि यह पूरी तरीके से फेक है। दरअसल यह वीडियो लुलुमेलन नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है और यह एक फैशन ब्रांड का पेज है। वैसे तो नोरा फतेही कई सारे फैशन ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर है। हालांकि उनका इस वीडियो और फैशन ब्रांड से कोई भी ताल्लुक नहीं है।

नोरा फतेही के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे का इस्तेमाल करके एक वीडियो तैयार किया गया है। जिसमें वह Lulumelon नाम के ब्रांड का एडवर्टाइजमेंट करती हुई नजर आ रही है। डीप फेक वीडियो के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। इसका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X