Fact Check: बंजी जंपिंग के दौरान हुए हादसे में गई एक्ट्रेस Nora Fatehi की जान ? वायरल वीडियो देख चौंक गए फैन्स

Nora Fatehi death an accident during bungee jumping Fact Check: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी नोरा फतेही काफी एक्टिव रहती हैं। उनके डांसिंग वीडियो और फैशनेबल वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आते हैं, लेकिन हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसनें उनके निधन की खबर फैल रही है। नोरा फतेही के एक्सीडेंट के वीडियो को देख लोग दंग रह गए हैं। वहीं इस वीडियो को देख लोगों ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
एक्सीडेंट में गई नोरा फतेही की जान जानें क्या है सच्चाई
जी हां, इंस्टा पोस्ट पर नोरा फतेही के एक्सीडेंट का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की का बंजी जंपिंग के दौरान एक्सीडेंट हो जाता है और वह लड़की बुरी तरह खाई में गिर जाती है। दावा यह किया जा रहा है कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में भी नोरा फतेही के निधन का जिक्र किया गया है।, लेकिन वीडियो की जांच के बाद मालूम चला ही यह वीडियो नोरा फतेही का नहीं बल्कि किसी अन्य महिला का है। इस वीडियो में नजर आ रही मलिका के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है यह बंजी जंपिंग का पार्ट है।
एक्ट्रेस ने की टीम ने किया खुलासा
बता दें कि नोरा फतेही के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि नोरा पूरी तरह से ठीक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। बता दें कि तेजी से नोरा के नाम पर फैल रहा ये वीडियो पूरी तरह से झूठा है।


Click it and Unblock the Notifications