बॉलीवुड स्ट्रगल को याद कर बुरी तरह रोईं नोरा फतेही, "गंदे लोगों से पाला पड़ा, खाई दर-दर की ठोकरें"! VIDEO
बॉलीवुड की इस समय सबसे हिट डांसर के तौर पर नोरा फतेही का नाम शुमार है। आज वह अपने टैलेंट के बदौलत इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। कोई भी एलब्म हो या बड़ी फिल्म, डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन एक समय था जब नोरा फतेही को बॉलीवुड में काफी कुछ फेस करना पड़ा था। हालिया एक इंटरव्यू में नोरा फतेही अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया, वह आज भी अपने उस समय को याद कर रो पड़ती हैं।
हालिया एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने बताया कि जब वह इंडिया आ रही थीं तो वह काफी एक्साइटिड थीं कि वह अपने काम से कैसे सभी को अट्रैक्ट करेंगी। फिर नोरा ने भारत आकर ढेर सारे ऑडिशन देना शुरू किये, इस दौरान वह कई रिजेक्शन के साथ साथ बॉलीवुड के सबसे बुरे दौर से भी गुजरीं।
नोरा के मुताबिक, कनाडा से मुंबई आईं तो नोरा फतेही का अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। एक बार नोरा को कास्टिंग डायरेक्टर ने खुद कॉल करके घर बुलाया। लेकिन इस फीमेल कास्टिंग डायरेक्टर ने नोरा की काफी बेइज्जती की जिसे आज भी नोरा कभी भूला नहीं पाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











