..................... नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर हुए 16 मिलियन फॉलोअर्स | Nora Fatehi Clocks 16 Million Followers On Instagram, Shares A Fun Video - Hindi Filmibeat

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर हुए 16 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया मज़ेदार वीडियो

By Filmibeat Desk

सुपर सेंसेशन डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग कितनी गजब है, यह तो सभी जानते हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम 16 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। नोरा ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुशी जताते हुए दिख रही हैं। अपनी खूबसूरती, जबरदस्त डांस परफॉर्मन्स और अभिनय से सबका दिल जीत चुकीं अभिनेत्री नोरा फतेही सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी चर्चित हैं।

16 मिलियन फ़ॉलोअर्स की खुशी मनाने के लिए नोरा ने अपना एक खास और मजेदार वीडियो सबके लिए शेयर किया है। नोरा फतेही सबसे ज्यादा चर्चित मोरक्कन सेलेब्रिटी भी बन चुकी हैं।

Nora Fatehi

नोरा को हमने बाहुबली: द बिगिनिंग के गाने 'मनोहरी' से लेकर सत्यमेव जयते ,बाटला हाउस, स्त्री, स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों में परफॉर्म करते देखा गया है और अब जल्द ही वे फ़िल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।

अजय देवगन स्टारर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म भुज की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौर की है। फिल्म में काफी एक्शन सीन्स भी हैं, जिसके लिए नोरा ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग भी ली है।

View this post on Instagram

16 MILLION 🤩🥳💥🔥🧿

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

नोरा ने कहा कि एक डांसर के रूप में अपनी छाप बनाने के बाद, वह अब एक कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती हैँ। "टाइपकास्टिंग एक कलाकार के सक्सेस में बाधा डालता है। नोरा ने कहा, भुज में मेरी परफॉमेंस oriented भूमिका है और यह मेरे करियर को बड़ी ऊंचाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X