Nora Fatehi की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, एक्ट्रेस को अस्पताल में किया गया भर्ती

Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही जो अकसर अपनी परफॉर्मेंस की वजह से जानी जाती हैं, हाल ही में उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा इतना बड़ा था कि एक्ट्रेस को उनकी टीम आनन फानन में अस्पताल लेकर गई। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का CT Scan चल रहा है।
नोरा के सिर पर आई चोट
बताया जा रहा है कि वह फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए घर से निकली थीं। उसी दौरान मुंबई में ही उनका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मारी है। अच्छी बात यह है की मौके पर एक्ट्रेस की टीम वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने नोरा फतेही की जांच की जहां से ब्लीडिंग आ रही थी वहां मरहम पट्टी की साथ ही एक्ट्रेस का CT SCAN भी किया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि नोरा के सिर पर हल्की चोट आई है। बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में मामूली खरोचें आई हैं।
नोरा ने किया यह फैसला
डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने पहले से तय इवेंट में जाने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही आज ही रात में होने वाले कार्यक्रम में परफॉर्म करने जा रही हैं। हालांकि यह बड़ी बात है कि एक्ट्रेस इस हादसे के बाद भी अपने फैन्स के लिए परफॉर्म करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











