तिरंगा लेकर विदेश में नोरा फतेही ने किया कुछ ऐसा, भड़के लोग बोले- ये अपमान नहीं बर्दाश्त होगा...

Nora Fatehi Troll For FIFA Performance: डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) के फैंस को उनके फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म करने का काफी बेसब्री से इंतजार था। अब नोरा ने फुटबॉल फैनफेस्ट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आग लगा दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी नोरा के वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। नोरा ने अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर में फुटबॉल फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया है। हालांकि उन्हें भारत में जरा इस परफॉर्मेंस के कारण ट्रोल का सामना भी करना पड़ा रहा है।
नोरा फतेही कर बैठीं ये गलती
दरअसल, नोरा फतेही ने अपनी परफॉर्मेंस की बीच तिरंगा लिया और उसे लपेट कर जश्न मनाती दिखाई दीं। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान नोरा ने तिरंगा झंडा फहराया। ऐसे में उन्होंने जनता में जोश भरने का काम किया। ऐसे में उनसे एक गलती हो गई। वायरल वीडियो में नोरा फतेही जय हिंद कह रही हैं। साथ ही लोगों को भी जय हिंद बोलने के लिए मोटिवेट कर रही हैं। नोरा वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा भले नहीं है लेकिन हम अपने जज्बे, संगीत के जरिए, अपने डांस के जरिए यहां मौजूद हैं।'
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शंस
भारत मूल के कुछ लोगों को नोरा का ऐसा करना पसंद नहीं आ रहा है वो इसे तिरंगे का अपमान बता रहे हैं। हालांकि नोरा फतेही के फैंस उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद कर रहे हैं और नोरा की तारीफें करते थक नहीं रहे हैं।
नोरा फतेही की आग लगा देने वाली परफॉर्मेंस
इस दौरान नोरा ने स्टेज पर अपनी हाई वोल्ट एनर्जी से हर किसी को हैरान कर दिया। जितनी देर भी नोरा थिरकी उतनी देर लोगों की हूटिंग और तालियां थमने का नाम ही नहीं ले रही थीं। सामने आए वीडियोज में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही ने इस दौरान अपने कई सारे गानों पर फ्लोर तोड़ परफॉर्मेंस दीं। इसके साथ ही फैंस उनके इस दौरान के और वीडियोज की भी डिमांड कर रहे हैं।
तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा स्टेडियम
नोरा फतेही ने अपने डांस से तहलका मचा दिया। नोरा स्टेज पर 'ओ साकी' और 'लाइट द स्काई' जैसे हिट गानों पर थिरकती हुई नजर आईं। वीडियो में लोगों की दीवानगी नोरा के लिए साफ दिखाई दे रही है। लोग उनकी परफॉर्मेंस देख हूटिंग करते हुए नजर आए। ऐसे में वो तिरंगा फहराने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications