Nora Fatehi Video: ब्लैक सूट में नोरा ने दिखाया कातिला अंदाज, ट्रोल बोले- ये भी सुकेश ने दिलाया था क्या??

Nora Fatehi Latest Look: डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। आए दिन नोरा के एक से बढ़कर एक लुक्स सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। नोरा इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर काफी विवादों में आ गई हैं। सुकेश ने नोरा पर महंगे तोहफों की डिमांड करने और जैकलीन के खिलाफ उन्हें भड़काने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच नोरा को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। नोरा की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नोरा का लेटेस्ट लुक
सामने आई इन तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा ब्लैक कलर के शरारा सूट में बला सी खूबसूरत दिखाई दे ही हैं। इसके साथ ही इस हसीना का सादगी भरा ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है। जहां तमाम लोगों को नोरा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के कारण ट्रोल भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि नोरा फतेही फैशन का दूसरा नाम बन चुकी हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड और हॉट लुक्स शेयर करती रहती हैं जो कि आग की तरह वायरल हो जाते हैं। नोरा का इंस्टाग्राम देखें तो पूरा का पूरा उनके बोल्ड अदाओं से पटा हुआ है।
फिल्मों में दिख चुकी हैं नोरा
नोरा फतेही ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। नोरा फतेही झलक दिखला जा 10 जज कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications