नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर बनाया खास रिकॉर्ड- बनीं दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित मोरक्कन स्टार

By Staff

अपनी खूबसूरती, जबरदस्त डांस परफॉर्मन्स और अभिनय से सबका दिल जीत चुकीं अभिनेत्री नोरा फतेही के इंस्टाग्राम 13 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और इसी के साथ ही वह सबसे ज्यादा चर्चित मोरक्कन सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। वहीं मांटेना नंबर 2 पर आ गए है। नोरा को टिकटॉक पर 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

कुछ महीने पहले ही नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, पिंक फ़्लॉइड, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, मैडोना और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की जगह परफॉर्म किया है। यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था और उन्होंने "दिलबर", "साकी साकी", "कमरिया" और "एक तो कम ज़िंदगानी" जैसे सॉन्ग्स को गाया भी था। यह हॉउसफुल शो था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के दर्शक आये हुए थे।

Nora Fatehi

नोरा का क्रेज़ इसी बात में समझ मे आता है कि नोरा ने फ्रेंच मांटेना, जो की एक रैपर हैं उनको भी इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। देखा जाए तो दोनों नोरा और फ्रेंच मांटेना मोरक्को से आते हैं, लेकिन फ्रेंच मांटेना एक अमरीकन रैपर हिप हॉप आर्टिस्ट भी हैं।

नोरा कहती है " मेरा इंस्टा परिवार मजबूती से बढ़ रहा है। मुझे इस बात का गर्व है कि यह ओर्गानिक हो रहा है। दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला मोरक्कन कलाकार होना यह एक बड़ी उपलब्धि है। मेरे सभी फ़ॉलोअर्स और मेरे फैंस का आधार! वे मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और उनके निरंतर समर्थन के लिए में बहुत आभारी हूं। नोरा ने हालही में टिक टॉक पर डेब्यू किया है और उन्होंने टिक टॉक पर भी बेहद कम समय मे 1 मिलियन फॉलोवर्स को पार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X