'साकी-साकी' की वजह से फिर से ग्लोबल सेंसेशन बनीं नोरा फतेही, ट्रेंड हुआ ये हिट सॉन्ग

नोरा फतेही हमेशा से अपने शानदार डांस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी खूबसूरती और एक्स्प्रेशन की वजह से किसी भी गाने को नोरा फतेही खास बना देती हैं और ये वायरल हो जाता है और ट्रेंड करने लगते हैं। हाल ही में उनका एक पुराना गाना 'ओ साकी साकी' कई इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच हुक स्टेप की वजह से फिर पॉपुलैरिटी बटोर रहा है।
यह गाना साउथ एशियन कम्युनिटी में पहले से ही काफी प्रसिद्ध है। कई लोगों ने इस गाने पर टिक टॉक वीडियो बनाकर डांस भी किया। अब हाल ही में ये गाना फिर से दुनिया भर में सेंसेशन बन गया है क्योंकि कई लोग नोरा फतेही के मुश्किल हुक स्टेप को करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और साथ ही #DanceWithNora टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि, नोरा फतेही स्क्रीन पर परफेक्शन लेकर आती हैं। फिर चाहे कठिन हुक स्टेप में ग्लैमर का तड़का लगाना हो या फिर ऐसा करते हुए खूबसूरती फ्लॉन्ट करना है। ये बातें उन्हें क्रिएटर्स के बीच परफेक्ट और वायरल बनाती है।
बहरहाल, हम इंतजार कर रहे हैं उनके अगले सेंसेशनल गाने और हुकस्टेप का। नोरा फतेही का गाना 'ओ साकी साकी' आज तक हमें बांध कर रखा है और इस तीन साल पुराने इस गाने की वजह से नोरा फतेही एक बार फिर ग्लोबल सेंसेशन बन गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications