Nora Fatehi के इस बयान ने फैंस का तोड़ा दिल, महिलाओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ उठाई आवाज और अब...

nora fatehi

Nora Fatehi Trolled For Feminism Comment: एक्ट्रेस नोरा फतेही को कुछ महीने पहले कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेमिनिज्म ने समाज को "बर्बाद" कर दिया है, और वह महिलाओं के परिवार ना बनाने के आइडिए से इत्तेफाक नहीं रखती हैं।

अब नोरा फतेही ने इस मामले में अपना रुख साफ किया है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनसे माफी भी मांगी है। साथी ही एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके बयान को गलत समझा गया।

मैशेबल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, नोरा ने कहा कि उनका बयान असली फेमिनिज्म और महिलाओं के अधिकारों के बारे में नहीं था, बल्कि वेस्ट में चल रही "रैडिकल फेमिनिज्म" की लहर के बारे में था।

एक्ट्रेस ने कहा- "मैं साफ करना चाहूंगी कि भारत में यह कोई समस्या नहीं है। हम अभी भी परंपरा और मूल्यों को बनाए रखते हैं। लेकिन वेस्टर्न देशों में, हमारे पास अब बहुत से लोग हैं जो इस विचारधारा को बढ़ावा देते हैं कि 'मैं सब कुछ खुद कर सकती हूं', 'मैं खुद से बच्चे भी पैदा कर सकती हूं'। बेशक, आप कर सकते हैं, लेकिन हम इसे क्यों प्रमोट कर रहे हैं? क्या हमें एक फैमिली होने के आइडिए को प्रमोट नहीं करना चाहिए?"

उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान उनके अपने एक्सपीरिएंस पर आधारित थे। उन्होंने कहा, "मैं एक तलाकशुदा परिवार से आती हूं। जब मैं 10-11 साल की थी, तब मेरे माता-पिता का तलाक हो गया था। इसलिए मैंने एक अकेली मां होने के निगेटिव इंपैक्ट को देखा है," उन्होंने आगे कहा कि वह परिवारों और बच्चों के अपने माता और पिता दोनों के साथ बड़े होने के बात को प्रमोट करना चाहती हैं।

नोरा ने आगे बताया- "मेरे कमेंट का कुछ और ही मतलब निकाला गया और अगर लोग इससे नाराज हुए तो मैं उन्हें चोट पहुंचाने के लिए ईमानदारी से माफी मांगना चाहूंगी, लेकिन मेरा ऐसा बिल्कुल भी इरादा नहीं था। मैं अपने एक्सपीरिएंस के आधार पर अपनी राय रख रही थी क्योंकि मैं पश्चिमी देशों में पली-बढ़ी हूं।"

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X