गोवा के बीच पर स्पॉट किए गए नोरा फतेही और गुरु रंधावा, अफेयर की लग रही हैं अटकलें?

दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही को लेकर किसी ना किसी तरह की चर्चा अक्सर आपको देखने को मिल जाएगी। वो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं और उनकी तस्वीरों को भी पसंद किया जाता है। लेकिन इस वक्त जो तस्वीरें नोरा फतेही की सामने आ रही हैं वो फैंस को चौकाने के लिए काफी है। जी हां, चर्चा हो रही है कि क्या नोरा फतेही इस सिंगर को डेट कर रहीं हैं?

हम बात कर रहे हैं मशहूर सिंगर गुरु रंधावा की जो हाल ही में नोरा फतेही के साथ गोवा में स्पॉट किए गए हैं। दरअसल गोवा के बीच पर दोनों टहलते हुए नजर आए हैं,

nora fatehi, guru randhawa, नोरा फतेही, गुरु रंधावा

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की अटकलें लगा रहे हैं गुरु और नोरा एक दूसरे को डेट कर रहे हैँ। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, इन तस्वीरों को ViralBhayani ने पोस्ट किया है।

नोरा फतेही एक शानदार डांसर हैं

नोरा फतेही एक शानदार डांसर हैं

सभी जानते हैं कि नोरा फतेही एक शानदार डांसर हैं और गुरु रंधावा एक बेहतरीन सिंगर है। ये भी हो सकता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट को लेकर यहां पहुंचे हों और शूटिंग के लिए यहां की लोकेशन पर हैँ। लेकिन इस बात को लेकर भी किसी तरह की खबर नहीं है।

गुरु रंधावा और नोरा फतेही

गुरु रंधावा और नोरा फतेही

कुछ समय पहले गुरु रंधावा और नोरा फतेही को एक गाने में साथ देखा गया था। नाच मेरी रानी गाना काफी चर्चित हुआ था और लोगों ने पसंद किया था। दोनों की बॉंडिंग काफी अच्छी है इसमें कोई शक नहीं है। नोरा फतेही ने काफी नीचे से शुरुआत की थी और अचानक बॉलीवुड में आकर धमाका कर दिया था।

कुसु कुसु

कुसु कुसु

इस वक्त ये आलम है कि नोरा फतेही जिस गाने में होतीं हैं उसको सुपर डुपर हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है। कुछ समय पहले कुसु कुसु गाने का हिस्सा बनीं हैं और गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

सत्यमेव जयते 2

सत्यमेव जयते 2

ये गाना नोरा फतेही ने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 में किया है। गुरु रंधावा की बात करें तो वो युवाओं के दिलों पर राज करते हैं और उनका हर गाना काफी पसंद किया जाता है।

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

ऐसे में नोरा फतेही और गुरु रंधावा की जोड़ी कमाल के सिवा कुछ और नहीं करेगी। आने वाले समय में नोरा फतेही कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगी। अजय देवगन की भुज में उन्होने अभिनय की झलक भी दिखाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X