परिणीति चोपड़ा की शादी का था सबको इंतजार, इधर मशहूर अभिनेत्री ने गुपचुप कुबूल कर लिया निकाह

Noorin Shareef, Fahim Safar,

जानी-मानी मलयालम एक्ट्रेस नूरिन शरीफ़ ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत करते हुए 24 जुलाई 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहीम सफ़र से निकाह करते हुए उन्हें 'कुबूल है' कहा। रिपोर्ट्स की मानें, तो नूरिन को एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के दौरान फहीम से प्यार हो गया था और ये फहीम ही थे, जिन्होंने आगे बढ़कर अपने प्यार को एक्सेप्ट करते हुए नूरिन को प्रपोज किया था।

24 जुलाई 2023 को नूरिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने निकाह समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक मुस्लिम दुल्हन के रूप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। निकाह के लिए उन्होंने पेस्टल पीच-टोन वाला एक यूनिक लहंगा पहना था, जिसमें चमकीले धागे से बने फूल और लटकन लगी हुई थी। दुल्हन ने इसे डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिनमें से एक को साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया गया था और दूसरे को सलीके से उनके सिर पर पिन किया हुआ था।

दुल्हन नूरिन ने अपने लुक को बड़े-बड़े झुमकों, शीश पट्टी और एक बड़े से हीरे के नेकपीस के साथ स्टाइल किया था। सॉफ्ट पिंक लिप्स और खुले बालों के साथ डेवी शीन मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था और इसमें कोई शक नहीं कि अपने इस बड़े दिन पर नूरिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे फहीम मैरून टोन के फ्लोरल सूट में हैंडसम लग रहे थे।

नूरिन शरीफ़ कोल्लम की रहने वाली हैं और न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक प्रसिद्ध डांसर भी हैं। उन्होंने 'धमाका', 'सांताक्रूज़', 'वेलेप्पम' और 'बरमूडा' जैसी फिल्मों से अपना नाम बनाया। नूरिन की पहली फिल्म 'चंक्ज' थी, जो 2017 में रिलीज हुई थी। अपनी इसी फिल्म से नूरिन को खूब नेम-फेम मिला था। उन्हें 'मिस केरल फिटनेस 2017' के ताज से भी नवाजा गया था। वह, 'ओरु अडार लव' फिल्म के लिए भी जानी जाती है। वहीं, फहीम सफ़र भी एक मशहूर अभिनेता हैं, जो 'जून', 'मलिक', 'पाथिनेट्टम पड़ी' और 'मधुरम' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X