Do You Know: सलमान की कार से गई थी इस KHAN की जान
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2002 हिट एंड रन केस के मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल और 25 हजार रूपए जुर्माना देने की सजा मिली है। बता दें, यह मामला 13 सालों से चल रहा था, जिसपर आज फैसला सुनाया गया है। बहरहाल, इस फैसले से बॉलीवुड के साथ साथ सलमान के लाखों फैंस भी काफी निराश हुए हैं।
अब जबकि हिट एंड रन केस की बात चल रही है तो एक सवाल दिमाग में आता है..क्या आपको पता है कि जिस इंसान की वजह से यह पूरा मामला चल रहा है, वह है कौन? जी हां, वह इंसान जिसकी मौत सलमान खान की कार से हुई थी।
नहीं न.. शायद ही उस व्यक्ति के नाम से लोग परिचित होगें। लिहाजा, आपको बता दें, वह भी एक खान था। कोई बॉलीवुड खान नहीं, बल्कि उस व्यक्ति का नाम था नूरउल्ला खान। दुर्घटना के वक्त उनकी उम्र 38 वर्ष की थी। फिलहाल उनका परिवार कहां है और किस स्थिति में है, यह किसी को नहीं पता।
#HitAndRun केस के वो 4 गवाह..जिनसे बदल गई सलमान की जिंदगी!
बता दें, 28 सितंबर 2002 की रात थी, जब सलमान खान अपने दोस्तों के साथ रेन बार और जेडब्ल्यू मैरियट में शाम बिताकर अपनी व्हाइट टोयोटा लैंड क्रूजर से घर वापस जा रहे थे। जब उनकी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

