..................... None Of Us Expected The Competition Manikarnika Got From Uri- Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

'किसी ने नहीं सोचा था कि मणिकर्णिका को उरी से टक्कर मिलेगा'- कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म को उरी और गली बॉय जैसी फिल्मों से जबरदस्त टक्कर मिला है। बहरहाल, 100 करोड़ी फिल्म पर बात करते हुए कंगना ने कहा, फिल्म की टीम में किसी को भी अंदाजा नहीं था कि उरी इस तरह बॉक्स ऑफिस पर मणिकर्णिका को टक्कर देगी।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को कंफर्म करते हुए कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर लिखा- मणिकर्णिका बजट (79 करोड़), मार्केटिंग (22 करोड़), डिजिटल राइट्स बिके(40 करोड़), सैटेलाइट राइट्स (20 करोड़), डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स (61 करोड़)। फिल्म में भारत में 100.05 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 152 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Kangana Ranaut

मणिकर्णिका की सफलता पर कंगना ने कहा, बतौर डाइरेक्टर मेरी पहली फिल्म को कर्मिशियल सफलता मिली है, यह मेरे लिए बड़ी बात है। मणिकर्णिका को लोगों से प्यार मिला है। इस फिल्म ने रानी लक्ष्मीबाई की विरासत, सम्मान को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत खुश हूं।

साथ ही कंगना ने कहा, फिल्म का यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। फिल्म की रिलीज भी मुश्किल में थी। लेकिन ऐसे में फिल्म जहां तक पहुंची, मुझे गर्व है। यह सच है कि मणिकर्णिका को उरी से जबरदस्त टक्कर मिली है। जब मणिकर्णिका रिलीज हुई थी, तो उरी तीसरे हफ्ते में थी। हमने नहीं सोचा था कि तीसरे हफ्ते में भी उरी ऐसा प्रदर्शन करेगी। दोनों फिल्में एक ही थीम पर थी- वतन के लिए लड़ाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X