शकील नूरानी केस: गिरफ्तार हो सकते हैं संजय दत्त?
एक तरफ जहां संजय दत्त ने अवैध हथियार केस में सजा सुनाये जाने पर सुप्रीम कोर्ट में पूनर्विचार याचिका दायर करे बैठे हैं वहीं अंधेरी कोर्ट ने एक और मामले में उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है।
खबर आ रही है यह शकील नूरानी वाला केस है, प्रोड्यूसर शकील नूरानी ने संजय दत्त के ऊपर धमकी देने का आरोप लगाया था, नूरानी का कहना है कि संजू बाबा ने उनसे 50 लाख रूपये लिए उनकी फिल्म में काम करने के लिए लेकिन संजू बाबा ने उनकी फिल्म में काम नहीं किया और ना ही पैसे लौटाये।
जिसके बाद नूरानी ने केस दर्ज किया था, नूरानी ने कहा कि उन्हें केस वापस लेने के लिए संजू की तरफ से उन्हें अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकी मिल रही है। मामला अंधेरी कोर्ट में चल रहा है।जिसके बाद अंधेरी कोर्ट नें संजय दत्त के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। जानकारों के मुताबिक इस वारंट के जारी होने के बाद पुलिस संजय दत्त को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। कोर्ट ने इस मामले में संजय दत्त को सम्मन भी भेजा था लेकिन संजय दत्त कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस बारे में संजय दत्त की ओर से मीडिया में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
