राखी सावंत के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट, मीका के 'बचाव' का मामला

लुधियाना पुलिस ने राखी सावंत की एक टिप्पणी पर उनके ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी किया है।

By Bbc Hindi

मॉडल राखी सावंत गायक मीका सिंह पर टिप्पणी करके कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस गई हैं.

स्थानीय पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन के अनुसार, लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी हुआ जिसकी तामील करने के लिए लुधियाना की एक पुलिस पार्टी मुंबई के लिए रवाना हो गई है.

इस मामले पर अब सुनवाई 10 अप्रैल को होने की संभावना है.

राखी पर आरोप है उन्होंने पिछले साल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान 'रामायण' लिखने वाले संत वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक टिपण्णी की थी.

दरअसल पिछले साल गायक मीका सिंह के बारे में कहा था- "अब मीका पहले जैसा नहीं है, जैसे भगवान वाल्मीकि पहले.... थे और बाद में बदल गए थे और फिर उन्होंने रामायण लिखी, उसी तरह मीका बदल चुका है."

उस समय मीका पर एक मॉडल ने उनके साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. बाद में, मीका इस मामले में बाइज़्ज़त बरी हो गए थे.

राखी के इस बयान से वाल्मीकि समुदाय के कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुची है.

राखी ने क्या कहा

बीबीसी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- 'मुझे नहीं पता की कोई वारंट जारी हुआ है, मुझे कोई नोटिस नहीं आया'.

बीबीसी के स्थानीय संवाददाता रविंदर सिंह रॉबिन के अनुसार रखी के ख़िलाफ़ समन जारी हुए हैं और संभव है कि राखी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

राखी ने कहा- 'ये एक पब्लिसिटी स्टंट है. मैंने तो बस एक उदाहरण दिया था, मीका को बचाने के चक्कर में. इन्होंने ये एक मुद्दा बना लिया है.'

स्थानीय पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन के मुताबिक, वारंट के साथ लुधियाना की स्पेशल पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है. लुधियाना स्थित मजिस्ट्रेट सुमित सभरवाल के कोर्ट ने ये वारंट जारी किया. इस मामले पर अब सुनवाई 10 अप्रैल को होने की संभावना है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X