..................... Nobody points a gun at your head to shoot pornography said Rakhi Sawant on Raj Kundra Case! राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस- राखी सावंत बोलीं 'अश्लील फिल्में बंदूक की नोक पर नहीं बनतीं' - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस- समर्थन में आईं राखी सावंत बोलीं, 'अश्लील फिल्में बंदूक की नोक पर नहीं बनाई जाती'

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का अश्लील फिल्में बनवानें और उनको बेचने को लेकर जो केस चल रहा है इस पर आए दिन किसी ना किसी सितारे का रिएक्शन आता रहता है। अब इसको लेकर अभिनेत्री राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी राय भी दे रहे हैँ। दरअसल राखी सावंत ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का समर्थन किया है और उनके पक्ष में एक बयान दिया है।

राखी सावंत का कहना है किसी से गन प्वांइट पर तो ऐसी फिल्में नहीं बनवाई जाती हैं ना? तो फिर क्यों राज कुंद्रा पर इतना हंगामा हो रहा है। राखी सावंत ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि..

Recommended Video

Rakhi Sawant ने Shilpa Shetty के Husband Raj Kundra का किया Support, बोली ये | FilmiBeat

rakhi sawant, raj kundra, shilpa shetty, राखी सावंत, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी

'मैं किसी के भी खिलाफ नहीं हूं क्योंकि कोई आपके सिर पर बंदूक रखकर आपसे पोर्नोग्राफी नहीं करवाता है। इसलिए किसी पर भी इल्जाम मत लगाओ। अगर आप से*स करते हो तो लोग उसको खरीदते हैं।

अगर टैलेंट बेचोगे तो लोग टैलेंट खरीदेंगे

अगर टैलेंट बेचोगे तो लोग टैलेंट खरीदेंगे

अगर टैलेंट बेचोगे तो लोग टैलेंट खरीदेंगे। तुम ऐसे रोल ही मत करो तो लोग तुमको ऑफर भी नहीं करेंगे। कोई आपको नहीं उठाएगा या ऐसे काम लिए कहेगा क्योंकि ये एक फ्री कंट्री है और कई लोग कई तरह का काम करते हैं। तो सिर्फ राज कुंद्रा को क्यों आरोप लगाना?

आगे बोलीं राखी सावंत

आगे बोलीं राखी सावंत

क्योंकि वो एक सेलेब्रिटी है, शिल्पा शेट्टी का पति है? मैं बिल्कुल नहीं कह सकती हूं कि कौन गुनहगार है और कौन निर्दोश।' राखी सावंत का ये बयान काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं।

राज कुंद्रा फिलहाल काफी मुसीबत में हैं

राज कुंद्रा फिलहाल काफी मुसीबत में हैं

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फिलहाल काफी मुसीबत में हैं और राज कुंद्रा अभी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। ऐसी खबरें आईं थीं कि इसको लेकर शिल्पा शेट्टी और उनके पति के बीच कहासुनी भी हुई थी।

हंगामा 2 रिलीज हुई है

हंगामा 2 रिलीज हुई है

शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई है और वो किसी भी इवेंट में साथ नहीं नजर आई हैं। इसके अलावा टीवी शो सुपर डांसर भी उन्होने छोड़ दिया है और शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी काफी दुखी हैं।

राज कुंद्रा से लगातार पूछताछ चल रही है

राज कुंद्रा से लगातार पूछताछ चल रही है

अब देखना ये है कि क्या होता है? फिलहाल राज कुंद्रा से लगातार पूछताछ चल रही है और उनकी चीजों लेकर छानबीन भी की जा रही है। एक व्हाट्सएप चैट लीक होने के बाद राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X