न्यूड होना अश्लीलता की श्रेणी में नहीं आता : पूनम पांडे

पूनम पांडे ने कहा है कि वो पूरी तरह से अपने वादे पर कायम हैं, बस उन्हें एक इजाजत की जरूरत है। गौरतलब है कि किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे ने कहा था कि अगर टीम इंडिया विश्वकप जीत जाये तो मैं सरेआम स्टेडियम में न्यूड हो जाऊंगी। टीम इंडिया तो विश्वकप जीत गई, लेकिन उसके बाद से पूनम मैडम गायब हो गई।
लेकिन एक बार फिर से वो अचानक प्रकट हुई और अपने बारे में खुलासा किया कि वो कलर्स के प्रचलित शो खतरों के खिलाड़ी में प्रतिभागी की भूमिका में नजर आयेंगी। जहां लोग उनको देखने के लिए बेताब हो जायेंगे। फिलहाल तो पूनम के इस तर्क पर हर कोई हैरान है, देखना दिलचस्प होगा कि मैडम का अगला कदम क्या होने वाला है?


Click it and Unblock the Notifications











