होली पर क्या कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता?
मुंबई| पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। कुछ बॉलीवुड सितारे जहां अपने परिवार और मित्रों के साथ होली मना रहे हैं, वहीं कुछ सितारों ने इस आनंदोत्सव से दूरी बना रखी है।

होली के इस मौके पर आइए जानते हैं कि किस सितारे की क्या योजना है।
सुशांत सिह राजपूत : मेरे लिए यह होली गंदी होने वाली है। मैं अपनी जीवनसाथी अंकिता और अपने दोस्तों के साथ लवासा में रहूंगा।
निमृत कौर : मैं एक रेन-डांस पार्टी में जा रही हूं। इसका आयोजन मेरे दो दोस्त कर रहे हैं जिनकी हाल ही में शादी हुई है। विवाहित जोड़े के रूप में यह उनकी पहली होली होगी। इस दौरान हम खूब मस्ती करेंगे लेकिन होली में केवल जैविक रंग लगाएंगे।
आयुष्मान खुराना : मैं चंडीगढ़ के अपने फॉर्म हाउस पर करीबी मित्रों के साथ होली मनाऊंगा। यही एक ऐसा त्यौहार है जब प्रसिद्ध लोग घस से बाहर निकलकर मस्ती कर सकते हैं क्योंकि कोई आपका चेहरा नहीं पहचान पाता।
बिपासा बासु : इस होली पर मेरी कोई योजना नहीं है, मुझे रंगो से एलर्जी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications