'बॉलीवुड में कोई किसी का दोस्त नहीं'
सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई का कहना है कि फिल्मी दुनिया में सच्चे दोस्त नहीं बनते और यहां लोग एक दूसरे से केवल मतलब का रिश्ता रखते हैं। बॉलीवुड में तीन दशकों से भी लंबा अरसा गुजार चुके घई का मानना है कि यहां रिश्ते केवल आपसी मतलब साधने के लिए ही बनाए जाते हैं।
घई ने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें फिल्मी दुनिया में सच्चे दोस्त की तलाश करनी चाहिए क्योंकि यहां लोग केवल आपसी हित देखकर रिश्ते बनाते हैं। अगर फिल्में चलती हैं तो रिश्ते मजबूत होते हैं वरना टूट जाते हैं।"
घई की आगामी फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। पेइंग गेस्ट नामक इस फिल्म में श्रेयस तलपडे, सेलिना जेटली और नेहा धूपिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
निर्माता निर्देशक फिल्मी दुनिया सच्चे दोस्त सुभाष घई bollywood film industry producerdirector subhash ghai true friends


Click it and Unblock the Notifications