सलमान खान की 'सुल्तान' को लेकर गलत अफवाहें.. किसकी साजिश है!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के 'सुल्तान' की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। लेकिन इस बीच फिल्म से जुड़ी कई अफवाहें भी हमारे सामने आ रही है। खासकर सलमान और आदित्य चोपड़ा के बीच तकरार की बात ने सबको काफी हैरान किया है।
लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह सारी खबरें कोरी अफवाह है। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान ने सुल्तान की शूटिंग को 2 दिनों के लिए रोक दिया है। आदित्य चोपड़ा और सलमान की तकरार को इसकी वजह बताया जा रहा था।
SHOCK: 'सुल्तान' पाने के लिए क्या क्या किया.. अब हो रही हैं बदनाम!
लेकिन बता दें, दो दिनों की शूट इसीलिए कैसिंल की गई थी, क्योंकि सलमान खान को बिग बॉस फिनाले की शूटिंग करनी थी। सूत्रों ने बताया कि सलमान ने उन दो दिनों के अलावा हर दिन शूटिंग की है। और जहां तक आदित्य चोपड़ा से तकरार की बात है तो आदित्य चोपड़ा कभी सुल्तान की सेट पर आए ही नहीं..
सूत्र ने कहा कि, एक बार अली अब्बास जफर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी, उसके बाद आदित्य चोपड़ा एक दिन भी सेट पर नहीं आए। वे फिल्म पूरी तरह से निर्देशक के हाथों में छोड़ देते हैं। इसीलिए तकरार की बात तो आती ही नहीं.. ये सारी अफवाह किसी ने फिल्म को बदनाम करने के लिए उड़ायी है।
हम्मम.. हमें भी उम्मीद है कि सलमान खान ऐसी कोई तकरार नहीं करने वाले हैं। आखिर सुल्तान से उनके करोड़ों फैंस की उम्मीद जुड़ी है। यहां देखते हैं सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications


