मीरा-प्रियंका दोस्त नहीं तो दुश्मन भी नहीं

एक बार फिर से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक और कजिन मीरा चोपड़ा फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' से रूपहले पर्दे पर चमकने को तैयार मीरा चोपड़ा ने कहा कि वो पूरी तैयारी के साथ ब़ॉलीवुड में आयी हैं। लोग मुझे मीरा चोपड़ा के नाम से ही जाने तो बेहतर होगा।

मैं प्रियंका चोपड़ा की बहन हूं, इस बात का फायदा मैं उठाना नहीं चाहती हूं। मेरे और प्रियंका के बीच में दोस्ती नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दुश्मनी है। बस यह कहना चाहती हूं कि हम दोस्त नहीं है।

मालूम हो तमिल की सफल फिल्म 'अनबे आरुइयर' से शुरूआत करने वाली मीरा ने कहा कि वो अपनी आने वाली फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' को लेकर खासी उत्साहित है। उन्हें लगता है कि लोग उन्हें पसंद करेंगे। इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक हैं। इसके अलावा मीरा ने भट्ट कैंप भी ज्वाइ कर लिया है।

वह विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 पार्ट 3 में भी दिखायी देंगी। मालूम हो कि प्रियंका की एक और कजिन परिणीति चोपड़ा भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। और इश्कजादे से लोगो को आकर्षित भी कर चुकी हैं।

मीरा से उलट परिणीति हर बात में प्रियंका-प्रियंका करती रहती हैं। वो उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। खैर मीरा की बातों से तो यही लगता है कि उनके और प्रियंका के बीच खासा मधुर रिश्ता नहीं है खैर देखते हैं कि प्रियंका की यह बहन बॉलीवुड में क्या कमाल करती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X