शाहरुख खान के साथ फाइनल नहीं है संजय लीला भंसाली की कोई रोमांटिक फिल्म!
कुछ ही दिनों पहले खबरें आई थी कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में शाहरुख खान होंगे और इसके लिए दोनों के बीच बातचीत भी शुरु हो चुकी है। बताया जा रहा था कि ये एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसका नाम होगा 'इज़हार'। यह एक असली कहानी पर आधारित होगी जहां एक लड़का अपने प्यार का इज़हार करने के लिए नॉरवे तक साईकिल चला कर जाता है।
लेकिन बता दें, निर्देशक से जुड़े सूत्र ने इन खबरों साफ इंकार किया है। सूत्र का कहना है कि पता नहीं ऐसी अफवाहें कहां से जन्म ले रही हैं। फिलहाल संजय लीला भंसाली ने किसी फिल्म को लेकर शाहरुख को अप्रोच नहीं किया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने 8 साल पहले इजहार नाम का टाइटल रजिस्टर किया था। यह टाइटल बिना किसी कारण के उन्होंने रजिस्टर करवा दिया था क्योंकि उन्हें ये पसंद आया था। हालांकि अभी तक इस टाइटल के साथ कुछ किया नहीं गया है। ना ही संजय लीला भंसाली इस फिल्म के लिए किसी एक्टर की तलाश कर रहे हैं।
संजय लीला भंसाली अपना पूरा ध्यान सिर्फ गंगूबाई काठियावाड़ी पर लगाना चाहते हैं। फिल्म से सिर्फ फिल्म का एक गाने की शूट रह गई है उसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
बहरहाल, संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान की बात करें तो इन्होंने साथ में देवदास जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। साल 2002 में आई इस फिल्म के बाद दोनों साथ नहीं आ पाए हैं। लिहाजा, अगली फिल्म की अफवाहें सुनकर फैंस बेहद उत्साहित थे। उम्मीद कर सकते हैं कि ये अफवाहें जल्द ही सच हो जाएंगे। फिलहाल शाहरुख यशराज फिल्म्स की 'पठान' कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications