..................... No Sunday for Big B | अमिताभः संडे को भी चैन नहीं - Hindi Filmibeat

अमिताभः संडे को भी चैन नहीं

By Staff

Amitabh

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे की तर्ज पर अमिताभ बच्चन साठ साल की उम्र पार करने के बावजूद भी काम में जुटे रहते हैं और यहां तक कि वे संडे यानी कि रविवार को भी छुट्टी करना पसंद नहीं करते.

बालीवुड के ज्यादातर अभिनेता और अभिनेत्री जो कि फिल्मों में लगातार व्यस्त रहते हैं, वे भी कम से कम रविवार को शूटिंग से छुट्टी लेकर आराम करते हैं और अपने परिवार को अपना समय देना पसंद करते हैं. लेकिन अमिताभ के लिये तो काम ही पूजा है और वे साप्ताहिक अवकाश नहीं लेते और रविवार को भी काम में जुटे रहते हैं.

वे किसी से कोई शिकायत नहीं करते और पूरी ऊर्जा के साथ काम करते हैं. इस उम्र में भी उनके काम के प्रति समर्पण देखकर वाकई आश्चर्य ही होता है. वैसे अमिताभ के साथ के ज्यादातर स्टार अब रिटायर होकर आरामदायक जिंदगी गुजार रहे हैं लेकिन अमिताभ हैं कि जब तक जीवन है, तब तक काम है के सिद्धांत पर चलकर लगातार व्यस्त हैं.

अमिताभ के काम के प्रति इस समर्पण को देखकर युवा पीढी वाकई बहुत कुछ सीख सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X