अजय ने फिर से शूट किया सिंघम का प्रोमो

दरअसल, प्रोमो में एक संवाद है कि जिसमें है दम, वो फख्त बाजीराव सिंघम|| चूक वश यह शब्द फख्त की जगह गाली के रूप में दर्शकों के सामने आ गया| यही वजह है कि अजय देवगन ने इसे फिर से डब किया है और अपनी गलती को स्वीकारा है|
अच्छा है अजय आपने अपनी गलती स्वीकार ली वरना, बाल ठाकरे अपनी पुरानी दुश्मनी फिर से निकाल लेते| सूत्रों के अनुसार जब रोहित शेट्ठी के कानों तक यह बात पहुंची कि इस प्रोमो को लेकर कोई हंगामा होनेवाला है| उन्होंने तुरंत अपनी गलती में सुधार करने की पूरी तैयारी कर ली और फिर से डब करना ही सही समझा|
गौरतलब है कि अब तक रोहित शेट्ठी और अजय देवगन ने मिल कर कई फिल्मों का निर्माण किया है| और सभी फिल्में हिट रही हैं तो अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भी कामयाब रहेंगी|


Click it and Unblock the Notifications











