यश-आदित्य के बीच कोई शिकवा नहीं
मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा और उनके निर्माता-निर्देशक पुत्र आदित्य चोपड़ा में किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने यह बात कही है।
कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान यह अफवाह उड़ी थी कि पिता और पुत्र में किसी बात को लेकर भारी मतभेद पैदा हो गया है लेकिन यश राज फिल्म्स के प्रवक्ता रफीक गंगजी ने इसका खंडन किया है। गंगजी ने यश राज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में कहा, "यह बेहद दुखद बात है कि कोई पिता और पुत्र के बीच मनमुटाव की झूठी खबरें फैला रहा है। कोई अपने फायदे के लिए ऐसा कर रहा है।"
आदित्य को बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशको में एक माना जाता है। उन्होंने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी सफल फिल्में दी हैं जबकि एक निर्माता के तौर पर उनके खाते में 'धूम', 'वीर-जारा', 'धूम-2', 'चक दे इंडिया', 'फना', 'हम तुम' और 'न्यूयार्क' जैसी सफल फिल्में दर्ज हैं।
aditya chopra आदित्य चोपड़ा निर्देशक निर्माता बॉलीवुड यशराज चोपड़ा bollywood director producer yashraj chopra


Click it and Unblock the Notifications
